
चाकू दिखाकर इंजीनियर से की लूट की कोशिश
आवाज देकर बदमाशों ने एक्टिवा सवार को रोका
इंदौर से संवाददाता हार्दिक प्रजापत की रिपोर्ट
इंदौर। इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र में लूट की कोशिश का मामला सामने आया है एक्टिवा सवार एक युवक को बाइक सवार बदमाशों ने निशाना बनाया
बदमाशों ने चाकू दिखाकर युवक से लूट करने की कोशिश की जिसके बाद युवक अपनी जान बचाने के लिए एक्टिवा छोड़कर मौके से भाग गया
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरी वारदात सीसीटीवी मै कैद हुई है।
पीड़ित युवक ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है
मामले में एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।



