पश्चिम बंगाल की शुभेंदु सरकार ने ‘चिकन नेक’ की 120 एकड़ जमीन केंद्र को की ट्रांसफर

  • बंगाल सरकार का बड़ा फैसला!
  • ‘चिकन नेक’ की 120 एकड़ जमीन केंद्र को ट्रांसफर।
  • ममता राज में ‘चिकन नेक’ पर आंखें गड़ाए थे चीन-बांग्लादेश 

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त CM शुभेंदु अधिकारी के एक फैसले से 8 राज्यों का डर ‘छूमंतर’ हो गया है। पश्चिम बंगाल सरकार ने उत्तर बंगाल के रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील ‘चिकन नेक’ (सिलीगुड़ी कॉरिडोर) क्षेत्र की करीब 120 एकड़ जमीन और 7 नेशनल हाईवे स्ट्रेच केंद्र को ट्रांसफर करने का बड़ा फैसला किया है। इस एक फैसले से उन सभी आशंकाओं पर अब विराम लग गया है जिसमें भारत के आठ राज्यों को जोड़ने वाले चिकन नेक पर चीन या बांग्लादेश द्वारा कब्जा किए जाने के दावे किए जा रहे थे।

यह कदम पूर्वोत्तर भारत की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए उठाया गया है।

क्या है सिलीगुड़ी कॉरिडोर चिकन नेक

सिलीगुड़ी कॉरिडोर (Siliguri Corridor), जिसे आमतौर पर ‘चिकन नेक’ (Chicken’s Neck) कहा जाता है, पश्चिम बंगाल राज्य में स्थित भूमि का एक बेहद संकरा और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हिस्सा है।यह भौगोलिक पट्टी भारत के मुख्य भूभाग को पूर्वोत्तर के 8 राज्यों से जोड़ने वाला एकमात्र जमीनी मार्ग है।चिकन नेक की मुख्य विशेषताएं:अवस्थिति और आकार: यह लगभग 200 किलोमीटर लंबा और 60 किलोमीटर चौड़ा है, लेकिन कुछ जगहों (विशेषकर सिलीगुड़ी शहर के पास) पर इसकी चौड़ाई सिमटकर मात्र 17 से 22किलोमीटर ही रह जाती है।

मानचित्र पर मुर्गे की गर्दन (चिकन नेक) जैसा आकार होने के कारण इसे यह नाम दिया गया है।

सामरिक महत्व : सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड और त्रिपुरा जाने के लिए सभी सड़क और रेल संपर्क इसी गलियारे से होकर गुजरते हैं।अंतरराष्ट्रीय सीमाएँ: यह अत्यधिक संवेदनशील क्षेत्र है, जिसके पश्चिम में नेपाल, दक्षिण में बांग्लादेश और पूर्व में भूटान स्थित है। इसके उत्तर में चीन की चुंबी घाटी है।

सुरक्षा और चुनौतियाँ: पड़ोसी देशों की सीमाओं से घिरे होने के कारण यह भारत का सबसे कमजोर भू-राजनीतिक बिंदु माना जाता है। यदि किसी भी कारण से यह कॉरिडोर बाधित होता है, तो पूरा पूर्वोत्तर भारत शेष देश से अलग-थलग पड़ सकता है।

हालिया सुरक्षा कदम : भारत सरकार इस कॉरिडोर की सुरक्षा को लेकर अत्यधिक सतर्क है। पूर्वोत्तर भारत की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने हाल ही में सिलीगुड़ी कॉरिडोर की 120 एकड़ जमीन और 7 नेशनल हाईवे स्ट्रेच को केंद्र को ट्रांसफर करने की मंजूरी दी है। इसके अलावा, रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण रेल और सड़क मार्गों को सुरक्षित करने के लिए यहाँ भूमिगत टनल और नए सैन्य ठिकाने बनाने जैसे कई मेगा प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है।

SS NEWS MP
Author: SS NEWS MP

आवाज़ सत्य की.....

Leave a Comment