
- जनभावनाओं और महापुरुषों के सम्मान में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा कदम
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सरकार ने एक ऐतिहासिक और बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली की पहचान और आम जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए, सरकार ने राजधानी के कई प्रमुख मेट्रो स्टेशनों, अस्पतालों, खेल परिसरों और चौकों के नाम बदल दिए हैं।
इस फैसले के तहत, अब रोहिणी वेस्ट मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर संविधान निर्माता भारत रत्न ‘डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर’ के नाम पर रखा गया है।

इसके साथ ही, रोहिणी के बेगमपुर में जो खेल परिसर (Sports Complex) अभी बन रहा है, उसका नाम देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्व. पं.अटल बिहारी वाजपेयी जी के नाम पर ‘अटल खेल परिसर’ रखने का ऐलान किया गया है।

सरकार ने यह भी साफ किया है कि इस खेल परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी जी की एक भव्य प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी।



