MP में इसी सप्ताह हो सकती है मानसून की विदाई…. आज 19 जिलों में हल्की बारिश का अनुमान

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून अब विदाई की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार इसी सप्ताह प्रदेश से मानसून की वापसी शुरू हो सकती है। सबसे पहले उज्जैन और ग्वालियर संभाग़ के जिलों से मानसून लौटेगा। इसके बाद इंदौर, भोपाल, नर्मदापुरम और सागर संभाग से भी इसकी विदाई होगी। मानसून की वापसी से पहले अगले तीन दिन प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश बूंदाबांदी और गरज-चमक का दौर देखने को मिल सकता है। बुधवार को 19 जिलों में बूंदाबांदी, आंधी और गरज-चमक की संभावना है। वहीं, प्रदेश के आधे से ज्यादा हिस्से में मौसम साफ रहने और तेज धूप निकलने का अनुमान है।

उत्तर-पश्चिम से शुरू होगी मानसून की वापसी

मौसम केंद्र के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा राजस्थान और पंजाब के कई हिस्सों से आगे बढ़ते हुए मध्य प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र तक पहुंच चुकी है। इसी वजह से प्रदेश में मानसून की विदाई की शुरुआत उज्जैन और ग्वालियर संभाग से होने की संभावना है।इसके बाद मानसून इंदौर, भोपाल, नर्मदापुरम और सागर संभाग से पीछे हटेगा। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 1 और 2 अक्टूबर को कुछ जिलों में ही बूंदाबांदी होगी, जबकि 3 अक्टूबर से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां लगभग खत्म होने की स्थिति में पहुंच जाएंगी।

 

SS NEWS MP
Author: SS NEWS MP

आवाज़ सत्य की.....

Leave a Comment