भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 136 वी जयंती मनाई

इंदौर । संविधान निर्माता एवं भारत के पहले कानून मंत्री, भारत रत्न बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की 136 वी जयंती पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाई जा रही है ।

इस अवसर पर इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रं 3 वार्ड 59 में हरसिद्धि कम्युनिटी हॉल परिसर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर स्थानीय पार्षद डॉ. रुपाली अरुण पेंढारकर द्वारा माल्यार्पण किया गया।

इस अवसर पर डॉ. हेडगेवार जन्म समिति सदस्यगण , हरसिद्धि रहवासी संघ के पदाधिकारी क्षेत्रीय रहवासी एवं भाजपा के कई कार्यकर्तागण भी उपस्थित रहे।

 

 

SS NEWS MP
Author: SS NEWS MP

आवाज़ सत्य की.....

Leave a Comment