मध्यप्रदेश पुलिस का अमानवीय चेहरा, 82 साल के रिटायर्ड डीएसपी और पत्नी को बनाया क्रिमिनल, पूर्व पुलिस अफसरों में आक्रोश

“अरे श्रीमान जी हम भी कभी साहब थे”

82 साल के रिटायर्ड डीएसपी और पत्नी को बनाया क्रिमिनल, पूर्व पुलिस अफसरों में आक्रोश

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पुलिसिंग के मानवीय चेहरे पर सवालिया निशान लगा दिए हैं।

यहां 82 वर्षीय सेवानिवृत्त डीएसपी भरत सिंह चौहान और उनकी बुजुर्ग पत्नी के साथ मदला पुलिस द्वारा कथित दुर्व्यवहार और फिर उन पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी ने पूरे प्रदेश के पूर्व पुलिस अधिकारियों को आक्रोशित कर दिया है।

इंदौर से लेकर भोपाल तक अब इस ‘वर्दी बनाम वर्दी’ की लड़ाई ने तूल पकड़ लिया है।

रिटायर्ड राजपत्रित पुलिस अधिकारी संघ के सचिव गिरीश सूबेदार के अनुसार, घटना दो दिन पहले की है जब पूर्व डीएसपी चौहान अपनी पत्नी के साथ पन्ना से ग्वालियर जा रहे थे।

रास्ते में मदला थाने के पुलिसकर्मियों ने गाड़ी रोकी। विवाद महज सीट बेल्ट न पहनने को लेकर शुरू हुआ था, लेकिन बात इतनी बढ़ी कि पुलिस ने बुजुर्ग दंपति को हिरासत में ले लिया। आरोप है कि उनके साथ अपराधियों जैसा बर्ताव किया गया और दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक उन्हें थाने में बिठाकर रखा गया।

SS NEWS MP
Author: SS NEWS MP

आवाज़ सत्य की.....

Leave a Comment