छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, पांच मजदूरों की मौत

 

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर अचानक बॉयलर फटने से जोरदार विस्फोट हुआ. घायलों को रायगढ़ के जिंदल अस्पताल लाया गया है. जहां अभी तक 15 लोगों को इलाज के लिए भर्ती किया गया. गंभीर रूप से झुलसे लोगों में से पांच की मौत रायगढ़ के निजी अस्पताल में हो गई है.

विस्फोट इतना तेज था कि इसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के ग्रामीण भी दहशत में आ गए. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल तत्काल मौके पर पहुंच गए. घायलों को एंबुलेंस की सहायता से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. कुछ घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है.

हादसे के बाद प्लांट प्रबंधन के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य तेजी से जारी है, साथ ही घटना के कारणों की जांच के निर्देश भी दे दिए गए हैं. फिलहाल, मृतकों और घायलों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है.

SS NEWS MP
Author: SS NEWS MP

आवाज़ सत्य की.....

Leave a Comment