
महाराष्ट्र में नाबालिग बालिकाओं के साथ यौन शोषण का ममला
180 लड़कियों का शोषण, 350 आपत्तिजनक वीडियो, बहला-फुसलाया और अंतरंग पल किए रिकॉर्ड, मोहम्मद अयाज उर्फ तनवीर अरेस्ट
अमरावती। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परातवाड़ा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिससे पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। इस मामले में कथित तौर पर अश्लील वीडियो रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 350 से अधिक आपत्तिजनक वीडियो सामने आए हैं, जिनमें कई युवतियों के साथ आपत्तिजनक कृत्य दिखाए गए हैं। कम से कम 180 नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने और 350 से अधिक अश्लील वीडियो बनाने के आरोपी एक व्यक्ति को महाराष्ट्र के अमरावती में गिरफ्तार कर लिया गया है।
परतवाड़ा शहर के निवासी मोहम्मद अयाज उर्फ तनवीर पर आरोप है कि उसने लड़कियों को “प्रेम जाल” में फंसाकर मुंबई और पुणे ले जाकर उनके अश्लील वीडियो बनाए।
इन वीडियो का इस्तेमाल कथित तौर पर लड़कियों को ब्लैकमेल करने और उन्हें वेश्यावृत्ति में धकेलने के लिए किया गया।
इनमें से कुछ वीडियो ऑनलाइन भी व्यापक रूप से साझा किए गए।
जांच से पता चलता है कि आरोपियों ने कथित तौर पर लड़कियों को बहला-फुसलाकर उनके साथ अंतरंग वीडियो बनाए और बाद में पीड़ितों को ब्लैकमेल करने के लिए इन फुटेज का इस्तेमाल किया।
ये वीडियो कथित तौर पर इंस्टाग्राम और टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किए गए, जिससे स्थानीय निवासियों में दहशत और गुस्सा फैल गया। पुलिस ने बाल यौन उत्पीड़न संरक्षण अधिनियम (POCSO) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।









