लॉरेंस विश्नोई गेंग ने दी बिल्डर को धमकी।

 

 

 

 

 

 

 

लॉरेंस विश्नोई गेंग ने दी बिल्डर को धमकी…

5 करोड़ रुपये की मांग की,

इंदौर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खौफ दो महीने में पांचवीं धमकी शहर में बढ़ता गैंग का नेटवर्क इंदौर के बड़े बिल्डर वाइब्रेंट ग्रुप के विवेक दम्मानी से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर हैरी बॉक्सर ने 5 करोड़ की रंगदारी मांगी।

– इंदौर शहर में अंडरवर्ल्ड के कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग एक बार फिर सक्रिय हो गया है और इस बार उसके निशाने पर शहर का बड़ा बिल्डर आ गया है। विश्नोई गैंग के शूटर हैरी बॉक्सर ने बिल्डर विवेक दम्मानी को व्हाट्सएप कॉल कर सीधे 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांग डाली, साथ ही न देने पर “अंजाम भुगतने” की खुली धमकी दे डाली दिनदहाड़े धमकी से पूरा परिवार दहशत में आ गया । दरअसल मंगलवार सुबह करीब 11 बजे आए इस कॉल ने पूरे कारोबारी वर्ग में सनसनी फैला दी। कॉल करने वाले हैरी बॉक्सर ने न सिर्फ पैसों की मांग की, बल्कि दम्मानी के परिवार की निजी जानकारी गिनाकर यह साफ कर दिया कि गैंग हर गतिविधि पर नजर रखे हुए है। कॉल काटने के बाद आरोपी ने एक वॉयस मैसेज भेजकर धमकी को और 1भी खौफनाक बना दिया। घटना के बाद बिल्डर ने सीधे पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह से शिकायत की, जिसके बाद क्राइम ब्रांच में तत्काल मामला दर्ज किया गया और परिवार को दो सिक्योरिटी गार्ड देकर सुरक्षा प्रदान की गई है । – अमरेंद्र सिंह , एडिशनल डीसीपी

– वहीं पूरा मामला इंदौर क्राइम के एसआई राजेश रघुवंशी की टीम को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालात की गंभीरता को देखते हुए रातों-रात दम्मानी की सुरक्षा में एसएएफ के दो सशस्त्र जवान तैनात कर दिए गए हैं। पूरे मामले की रिपोर्ट एसआईटी प्रमुख एडीजी डी.श्रीनिवास वर्मा को भी भेज दी गई है।चौंकाने वाली बात यह है कि पिछले दो महीनों में यह गैंग का इंदौर में पांचवां धमकी भरा कॉल है।

बहरहाल इससे पहले भी विश्नोई गैंग द्वारा कई कारोबारियों और संस्थानों को निशाना बनाया जा चुका है..

SS NEWS MP
Author: SS NEWS MP

आवाज़ सत्य की.....

Leave a Comment