
पुलिस थाना राऊ ने सनसनीखेज हत्याकांड का किया खुलासा अवैध प्रेम संबंध एवं आपसी रंजिश के चलते की गई थी हत्या
पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपियों ने हत्याकांड को सड़क दुर्घटना का रूप देने का भी रचा था षड्यंत्र लेकिन पोस्टमार्टम के बाद खुल गई पोल
- उज्जैन के एक पंजीबद्ध बदमाश सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
- घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल, देशी पिस्टल एवं कारतूस भी जप्त
क्राइम रिपोर्टर दुर्गेश चंद्रशेखर धुलधोए की खास रिपोर्ट
इंदौर। पुलिस थाना राऊ ने अवैध प्रेम संबंध एवं आपसी रंजिश के चलते बीते दिनों सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए अवैध प्रेम संबंध एवं आपसी रंजिश के चलते की गई हत्या के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है

घटना का विवरण :- दिनांक 12.04.2026 को रात्रि में राऊ पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि नखराली ढाणी, केट रोड के सामने एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंचने पर घायल की पहचान नवीन पिता गोपाल कृष्ण पाटीदार (उम्र 31 वर्ष), निवासी रंगवासा, राऊ के रूप में हुई थी
शुरुआत में पुलिस ने मर्ग क्रमांक 25/2026 धारा 194 BNSS के तहत मामला दर्ज किया था जो कि प्रथम दृष्टया सडक दुर्घटना नजर आ रही थी। डॉक्टरो द्वारा मृतक के शव का अवलोकन किया गया जिसमे गर्दन के पीछे देशी पिस्टल की बुलेट मिली जो फंसी हुई थी तत्पश्चात घटनास्थल का निरीक्षण सूक्ष्मता से किया गया जिसके दौरान खाली कारतूस मिलने एवं CCTV फुटेज के विश्लेषण से स्पष्ट हुआ कि यह एक सुनियोजित हत्या है।
जिसमे दो बाइक सवार द्वारा देशी पिस्टल को मृतक के गर्दन के पीछे लगा के फायर किया गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी, तत्पश्चात पुलिस ने अपराध क्रमांक 251/2026 धारा 103(1) BNS 2023 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया
आरोपियों से पूछताछ के दौरान यह मालूम चला की आरोपी राहुल उइके और मृतक के बीच पूर्व से रंजिश थी। पूर्व में हत्या की घटना के दौरान मृतक नवीन द्रारा मुखबीरी कर आरोपी राहुल को पकडवाया गया था,
उसी समय से यह रंजिश चल रही थी और पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ की आरोपी राहुल की मृतक की पत्नी के साथ संबंध थे। मृतक की पत्नी और राहुल द्वारा नवीन को जान से मारने की योजना बनाई थी जिसे कारित करने के लिए राहुल ने मुकेश कुमावत को पैसे देकर घटना को अंजाम देने के लिये सुपारी दी थी।
जिसे मुकेश कुमावत ने दो अन्य आरोपी अजय धोलपुरिया निवासी जिला देवास, श्रीराम बलाई निवासी जिला देवास के साथ दिनांक 12/04/2026 को रात 8 बजे के करीब नवीन की निर्मम हत्या को अंजाम दिया।
- मुकेश कुमावत, निवासी उज्जैन
- अजय धोलपुरिया, जिला देवास
- श्रीराम बलाई, जिला देवास
को गिरफ्तार कर की गई पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि हत्या आपसी रंजिश एवं मृतक की पत्नी से अवैध संबंध के चलते की गई। आरोपियों से बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल, देशी पिस्टल और खाली कारतूस जब्त की गई।
जांच में यह भी सामने आया कि मृतक की पत्नी भी साजिश में शामिल है, उसको पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ जारी है जबकि घटना का एक अन्य आरोपी राहुल उईके, निवासी उज्जैन फरार है
- आपराधिक रिकॉर्ड :-
मुख्य आरोपी मुकेश कुमावत के विरुद्ध हत्या, हत्या का प्रयास, अवैध हथियार, मारपीट जैसे गंभीर अपराध विभिन्न थानों में दर्ज हैं। अन्य आरोपियों के विरुद्ध भी मारपीट एवं विवाद संबंधी प्रकरण पंजीबद्ध हैं।








