ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए फ्रॉड करने वालों का चंदन नगर पुलिस ने किया पर्दाफाश

ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए फ्रॉड करने वालों का चंदन नगर पुलिस ने किया पर्दाफाश

 

गिरोह के मास्टरमाइंड को इंदौर पुलिस ने तकनीकी सहायता के आधार पर जयपुर राजस्थान से उठाया

 

क्राइम रिपोर्टर दुर्गेश चंद्रशेखर धुलधोए की खास रिपोर्ट

 

इंदौर। शहर में लोगों के साथ ऑनलाइन और साइबर धोखाधड़ी के मामले में पुलिस थाना चंदन नगर को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

पुलिस टीम ने ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन के माध्यम से लाखों की धोखाधड़ी करने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है

आरोपी अमेजन 14 लाख कीमत के एप्पल कंपनी के असली प्रोडक्ट को बदलकर नकली प्रोडक्ट कंपनी को लौटकर ठगी करते थे

घटना का विवरण

थाना चन्दननगर क्षेत्र में ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन के डिलीवरी पार्टनर एनटेक्स कम्पनी के लाइजनिंग ऑफिसर से शिकायत प्राप्त हुई कि कम्पनी के डिलिवरी बॉय दीपक मोहेर एवं प्रवीण सिंह ने अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर अमेजन की साइट से एप्पल कम्पनी के महंगे उत्पाद (आईपॉड एवं पेंसिल) ऑर्डर कर डिलीवरी के दौरान मूल (असली) सामान को निकालकर उसके स्थान पर नकली डुप्लीकेट सामान पैक कर ऑर्डर रिजेक्ट दिखाकर कंपनी को रिटर्न किया जा रहा था, जिससे कंपनी को करीब 14 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।

पुलिस ने मामले में प्राप्त शिकायत पर थाना चन्दननगर पर अपराध क्रमांक 476/2026 धारा 318(4), 316 (4) बीएनएस वृद्धि धारा 61(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी दीपक मोहेर को गिरफ्तार कर आरोपी से सघन पूछताछ की गई जिसमें खुलासा हुआ कि आरोपी रितिक गुप्ता एवं दीपक मोहेर द्वारा षड्यंत्र पूर्वक दिल्ली से एप्पल कंपनी के महंगे उत्पाद (आईपॉड एवं पेंसिल) की डुप्लीकेट कॉपी खरीदी पश्चात 5 सिम बेबसाइट से वर्चुअल नंबर खरीद कर उक्त वर्चुअल नम्बर से अमेजन एपलीकेशन पर वर्चुअल ब्यक्ति की प्रोफाइल जनरेट कर इंदौर में फर्जी पता डालकर एप्पल कम्पनी के महंगे उत्पाद (आईपॉड एवं पेंसिल) ऑर्डर कर एनटेक्स कंपनी के डिलीवरी बॉय के साथ सांठगांठ कर डिलीवरी के दौरान मूल (असली) सामान को निकालकर उसके स्थान पर नकली डुप्लीकेट सामान पैक कर ऑर्डर रिजेक्ट दिखाकर कंपनी को रिटर्न किया बाद बस के माध्यम से असली सामान का पार्सल आरोपी रितिक तक बस के माध्यम से जयपुर भेजा जाता था जो आरोपी रितिक द्वारा कारोल बाग दिल्ली जाकर बेच कर अवैध आर्थिक लाभ कमाया है।

पुलिस ने तकनीकी सहायता के आधार पर घटना के मास्टरमाइंड रितिक गुप्ता को जयपुर राजस्थान से हिरासत में लिया गया एवं आरोपी को न्यायालय पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त कर सघन पूछताछ की जा रही है जिससे अन्य बड़े मामलों का खुलासा होने की संभावना है।

गिरफ्तार आरोपी

दीपक मोहेर उम्र 34 निवासी – समता कॉलोनी, पालदा, नेमावर रोड, इंदौर

रितिक गुप्ता उम्र 24 वर्ष निवासी – चौधरी हाउस, पटेल नगर, निवारु रोड, झोटवाड़ा, जयपुर ,राजस्थान

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चंदन नगर निरीक्षक तिलक कारोले, उपनिरीक्षक सौरभ कुशवाह, आरक्षक अनिल, आर. मोहन एवं आरक्षक अरविंद पटेल आर, गौरव परमार सायबर शाखा जोन-4 की सराहनीय भूमिका रही।

 

SS NEWS MP
Author: SS NEWS MP

आवाज़ सत्य की.....

Leave a Comment