
पंजाब- पिस्टल साफ करते समय चली गोली, डीएसपी की हुई मौत
फगवाड़ा। पंजाब के फगवाड़ा से सोमवार को एक बेहद सनसनीखेज़ और दुःखद खबर सामने आई है, जहां डीएसपी योगेश कुमार की गोली लगने से मौत हो गई
घटना सुबह करीब 7:30 बजे पुलिस थाना सदर फगवाड़ा के पास स्थित उनके सरकारी आवास में हुई, जिससे पूरे पुलिस विभाग में शौक की लहर दौड़ गई।
डीएसपी योगेश कुमार अपने सरकारी क्वार्टर मैं मौजूद थे जब यह हादसा हुआ, शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह अपनी सरकारी पिस्तौल को साफ कर रहे थे,इसी दौरान अचानक गोली चल गई जो सीधे उनके सीने में जा लगी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हों गए।
गोली चलने की आवाज सुन कर आसपास रहने वाले पुलिस कर्मचारी तुंरत मौके पहुंचे और घायल अधिकारी को लेके तुरंत जालंधर के जोहल अस्पताल पहुंचाया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह एक दुर्घटनावश हुई फायरिंग थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, कुछ सूत्रों के अनुसार आत्महत्या की आशंका को भी नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।



