इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में युवती ने किया सुसाइड, बॉयफ्रेंड के धोखे से थी निराश

 

इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में युवती ने किया सुसाइड

बॉयफ्रेंड को वीडियो कॉल किया, नहीं उठा तो मैसेज में लिखा “अब तुम खुश रहना”

 

संवाददाता हार्दिक प्रजापत की रिपोर्ट 

 

इंदौर। इंदौर क़े परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के जनता क्वार्टर में रहने वाली युवती ने अज्ञात कारणों के चलते अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली

वह एक शेयर एडवाइजरी कंपनी में नौकरी करती थी बुधवार की रात नम्रता पिता दिनेश (21) निवासी जनता क्वार्टर ने अपने कमरे को अंदर से बंद कर फांसी लगा ली, काफी देर बाद जब उसकी बहन ने दरवाजा खटखटाया और कोई जवाब नहीं मिला तो दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का दृश्य देखकर परिजन दंग रह गए, नम्रता पंखे पर फंदे से लटकी हुई थी। परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुँचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि नम्रता का बॉयफ्रेंड उसे रात में घर छोड़कर गया था फांसी लगाने से पहले नम्रता ने उसे एक मैसेज किया था जिसमें लिखा था खुश रहना युवती ने अपने बॉयफ्रेंड को वीडियो कॉल भी किया था, लेकिन वह रिसीव नहीं हो पाया। बाद में जब बॉयफ्रेंड ने उसे कॉल किया, तो नम्रता ने फोन नहीं उठाया।

परदेशीपुरा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आखिर ऐसी क्या स्थिति बनी कि युवती को यह आत्मघाती कदम उठाना पड़ा।

युवती के मोबाइल और कॉल डिटेल्स को भी जांच का हिस्सा बनाया जा रहा है ताकि आत्महत्या की असली वजह सामने आ सके।

SS NEWS MP
Author: SS NEWS MP

आवाज़ सत्य की.....

Leave a Comment