- ईरान होर्मुज खोलने को तैयार,
- अमेरिका के सामने रखी ये शर्तें,
- ट्रंप ने सुरक्षा टीम के साथ की बैठक।
वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ एक अहम बैठक की। इस बैठक में ईरान के उस ताजा प्रस्ताव पर चर्चा हुई जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने की बात कही गई है। हालांकि ईरान ने इसके बदले में उस पर लगी आर्थिक पाबंदियां हटानी की शर्त रखी है।
यह प्रस्ताव पाकिस्तान के जरिए अमेरिका तक पहुंचाया गया है। हालांकि ट्रंप इसे मानने के मूड में नहीं दिख रहे है।
व्हाइट हाउस ने क्या कहा
इस बीच व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने मीडिया वार्ता में बताया कि ट्रंप इस प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने बैठक के नतीजे पर पहले से कुछ भी कहने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति खुद जल्द ही इस विषय पर जानकारी देंगे।




