विधायक गोलू शुक्ला ने किया ठंडी छांछ का वितरण, राहगीरों को तपती गर्मी से मिली राहत

भीषण गर्मी के इस दौर में आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से राजवाड़ा चौक, इंदौर में शीतल ठंडाई (छाछ) का वितरण किया।

 

इंदौर। मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है,ऐसे छोटे-छोटे प्रयास ही समाज में राहत और अपनापन दोनों बढ़ाते हैं। जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसी ध्येय वाक्य को मन में समाहित करके चल रहे सनातनी विधायक गोलू शुक्ला द्वारा इंदौर के हृदय स्थल राजवाड़ा पर गर्मी के इस मौसम में राहगीरों को शीतल छांछ के पैकेट वितरण किए गए।

 

इस दौरान क्षेत्र की पार्षद रूपाली अरुण पेंढारकर, विधानसभा में निवासरत प्रदेश व नगर के समस्त पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्ष गण सहित विधानसभा क्षेत्र क्रं-3 के सभी कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

SS NEWS MP
Author: SS NEWS MP

आवाज़ सत्य की.....

Leave a Comment