स्कूल से ड्रॉपआउट बच्चों को मिलेगी पूरी शिक्षा, कलेक्टर ने जारी किए निर्देश

  • स्कूल से ड्रॉपआउट बच्चों को मिलेगी पूरी शिक्षा,
  • कलेक्टर ने जारी किए निर्देश

इंदौर। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा संबंधित अधिकारियों द्वारा विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की गई। बैठक में कलेक्टर श्री वर्मा ने आंगनवाड़ी केन्द्रों एवं चाइल्ड ट्रैकिंग एप के माध्यम से 6 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके बच्चों के शासकीय विद्यालयों की कक्षा पहली में प्रवेश की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग तथा शिक्षा विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर पात्र बच्चों का समय पर प्रवेश सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री वर्मा ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा पहली से 12वीं तक शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में प्रवेश एवं नामांकन की विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि कोई भी पात्र विद्यार्थी विद्यालय से वंचित न रहे। उन्होंने विद्यालयवार लक्ष्य निर्धारित कर शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सिद्धार्थ जैन, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती शांता स्वामी भार्गव, जिला परियोजना समन्वयक श्री संजय कुमार मिश्रा सहित सहायक परियोजना समन्वयक, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत पात्र बच्चों को निजी विद्यालयों में प्रवेश दिलाना सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि पात्र विद्यार्थियों का निजी विद्यालयों में प्रवेश उनका अधिकार है। कोई भी निजी विद्यालय बच्चों को शिक्षा के अधिकार से वंचित नहीं करें।

SS NEWS MP
Author: SS NEWS MP

आवाज़ सत्य की.....

Leave a Comment