इंदौर तिलक नगर पुलिस को मोहल्ला मीटिंग में मिली अवैध शराब बेचने वाले की शिकायत

 

अवैध शराब बेचने वाले से रहवासी थे परेशान, आरोपी गिरफ्तार

 

संवाददाता हार्दिक प्रजापत की रिपोर्ट

 

इंदौर। इंदौर पुलिस की कम्युनिटी पुलिसिंग पहल (मोहल्ला मीटिंग) अब असर दिखाने लगी है। जिसमें तिलक नगर थाना क्षेत्र में स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने अवैध शराब बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तिलक नगर क्षेत्र की आईडीए मल्टी में आयोजित मोहल्ला मीटिंग के दौरान स्थानीय निवासियों ने क्षेत्र में अवैध शराब बिकने की शिकायत की थी।

जनता से मिली इस सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए राहुल नामक युवक को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 66 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मोहल्ला मीटिंग के माध्यम से जहां लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जा रहा है, वहीं अपराधों पर भी प्रभावी नियंत्रण पाया जा रहा है।

SS NEWS MP
Author: SS NEWS MP

आवाज़ सत्य की.....

Leave a Comment