
- बस स्टैंड शराब दुकान एवं बोडखी दुकान हटवाने को लेकर कलेक्टर से करूंगी मुलाकात-सीमा अतुलकर
संवाददाता नितिन खातरकर की रिपोर्ट
आमला। बस स्टैंड शराब दुकान एवं बोडखी शराब दुकान हटवाने को लेकर कांग्रेस नेत्री सीमा अतुलकर का कहना है में कुछ दिनों बाद कलेक्टर साहब बैतूल एवं आबकारी विभाग अधिकारियों से मुलाकात करुँगी।

कांग्रेस नेत्री सीमा अतुलकर का कहना है कि बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थानों पर शराब की दुकानों के होने से महिलाओं और छात्राओं का वहां से गुजरना बेहद असुरक्षित और मुश्किल हो जाता है। नशेड़ियों का जमावड़ा, फब्तियां कसना और अभद्र व्यवहार महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए गंभीर समस्या बन जाती है।
कुछ दूरी पर माता रानी का प्राचीनतम मंदिर
बस स्टैंड और प्राचीन मंदिर दोनों के पास शराब दुकान होना नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। इससे महिलाओं की सुरक्षा और धार्मिक पवित्रता दोनों प्रभावित होती हैं।

रियायशी इलाके में है शराब दुकान
उपनगरी बोड़खी में भी रियायशी इलाके में शराब दुकान होने से आस पास के लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बोड़खी की कुछ महिलाओं ने बताया की गर्मी के दिनों में ठंड हवा में शाम से रात 10 बजे में गुमने जाते थे। लेकिन शराब दुकान के कारण शराबियों का आस पास गुमना अधिक ओर उपद्रव करना अधिक हो गया है जिस कारण महिलाओं को परेशानी हो रही है
“यह पुलिस का विषय है थाना में शिकायत दर्ज कर कार्यवाही करवाये।” राजेश वट्टी – आबकारी निरीक्षक आमला
“बस स्टैंड के पास प्राचीनतम मंदिर जिसकी दूरी शराब दुकान बहुत कम है शासन को इस विषय ध्यान देना चाहिए।” – संदीप यदुवंशी – आम नागरिक आमला



