अवैध शराब के भंडाफोड़ से बौखलाए माफिया का तांडव, पत्रकार हीरा सिंह ठाकुर पर राऊ बायपास पर जानलेवा हमला

  • अवैध शराब के भंडाफोड़ से बौखलाए माफिया का तांडव, पत्रकार हीरा सिंह ठाकुर पर राऊ बायपास पर जानलेवा हमला

राऊ से संवाददाता प्रकाश सिसोदिया की रिपोर्ट

राऊ/इंदौर : इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र से कानून व्यवस्था को ठेंगे पर रखने वाली एक बेहद गंभीर खबर सामने आई है। क्षेत्र में फल-फूल रहे अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आवाज उठाने वाले निर्भीक पत्रकार हीरा सिंह ठाकुर पर माफियाओं ने रात के अंधेरे में जानलेवा हमला कर दिया। इस कायराना वारदात के बाद से पूरे जिले के मीडिया जगत में भारी आक्रोश है।

पूरी वारदात: खबर छापने की मिली इतनी खौफनाक सजा

मिली जानकारी के अनुसार, राऊ थाना क्षेत्र में ‘महाकाल ढाबा’ संचालित हो रहा है। इस ढाबे की आड़ में लंबे समय से अवैध रूप से शराब बेचने का काला कारोबार धड़ल्ले से चलाया जा रहा था। पत्रकार हीरा ठाकुर ने इस अवैध धंधे का पर्दाफाश करते हुए प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी।

इसी बात से बौखलाकर ढाबा मालिकों ने पत्रकार को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रच डाली।

कहाँ और कब हुआ हमला: 25 तारीख की रात को जब पत्रकार हीरा ठाकुर राऊ बायपास से गुजर रहे थे, तभी *मिनेश हॉस्पिटल के पास* घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उन्हें रोक लिया।

 

हमलावरों के नाम : ढाबा मालिक अजय ठाकुर और विजय ठाकुर ने अपने कुछ अज्ञात गुर्गों के साथ मिलकर पत्रकार पर जानलेवा हमला बोल दिया।

गंभीर हालत : हमलावरों ने बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं, जिससे हीरा ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

दबाव में न आए पुलिस’… पत्रकारों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

इस जानलेवा हमले की खबर फैलते ही तहसील और जिला क्षेत्र के पत्रकारों ने एकजुट होकर घटना की कड़ी निंदा की है। पत्रकारों का साफ़ कहना है कि चौथे स्तंभ पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

पत्रकार संगठन का अल्टीमेटम:

“अगर पुलिस ने किसी भी राजनीतिक या बाहरी रसूख के दबाव में आए बिना हमलावरों की तुरंत गिरफ्तारी नहीं की, तो चरणबद्ध आंदोलन होगा। सबसे पहले पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद भी यदि प्रशासन कोई सख्त कार्रवाई नहीं करता है, तो पूरे क्षेत्र में उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।”

सत्यशोधक न्यूज एमपी का तीखा सवाल :

राऊ बायपास जैसे व्यस्त इलाके में, मिनेश हॉस्पिटल के पास सरेराह एक पत्रकार पर जानलेवा हमला हो जाता है और पुलिस को भनक तक नहीं लगती? क्या इंदौर में अवैध शराब माफिया इतने बेखौफ हो चुके हैं कि उन्हें खाकी का कोई डर नहीं रहा ? देखना होगा कि राऊ थाना पुलिस इन रसूखदार गुंडों को कब तक सलाखों के पीछे भेजती है।

SS NEWS MP
Author: SS NEWS MP

आवाज़ सत्य की.....

Leave a Comment