बड़ी खबर : एमपी के तीन दिग्गज नेताओं को लेकर दिल्ली से बड़ी इनसाइड स्टोरी, राज्यसभा रेस से बाहर !

  • बड़ी खबर : एमपी के तीन दिग्गज नेताओं को लेकर दिल्ली से बड़ी इनसाइड स्टोरी, राज्यसभा रेस से बाहर !

भोपाल/दिल्ली | मध्य प्रदेश की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। दिल्ली के बेहद पुख्ता और ‘टॉप सोर्सेज’ के हवाले से खबर है कि मध्य प्रदेश भाजपा के तीन बेहद कद्दावर और दिग्गज नेता आगामी राज्यसभा चुनाव की रेस से बाहर हो गए हैं।

सूत्रों का दावा है कि ये तीनों ही बड़े चेहरे इस बार संसद के उच्च सदन (राज्यसभा) नहीं जा रहे हैं।

इन तीन बड़े चेहरों पर टिकी थीं सबकी निगाहें

राजनीतिक गलियारों में जिन तीन नामों को लेकर सबसे ज्यादा कयास लगाए जा रहे थे, वे नाम इस प्रकार हैं:

नरोत्तम मिश्रा – मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के संकटमोचक माने जाने वाले कद्दावर नेता।

अरविंद भदौरिया – प्रदेश के पूर्व मंत्री और संगठन में मजबूत पकड़ रखने वाले रणनीतिकार।

कैलाश विजयवर्गीय – मध्य प्रदेश शासन के मौजूदा कैबिनेट मंत्री और राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के कद्दावर चेहरा।

टॉप सोर्स का बड़ा दावा : राजनीतिक विश्लेषकों का मानना था कि इन तीनों नेताओं में से किसी को राज्यसभा भेजा जा सकता है, लेकिन हमारे बेहद विश्वसनीय सूत्रों (Top Sources) ने साफ कर दिया है कि आलाकमान फिलहाल इन्हें दिल्ली भेजने के मूड में नहीं है। तीनों ही नेता राज्यसभा नहीं जा रहे हैं।

1 जून के बाद खुलेगा बड़ा सियासी राज

इस फैसले के पीछे आलाकमान की क्या नई रणनीति है ? क्या इन नेताओं को संगठन में कोई बड़ी राष्ट्रीय जिम्मेदारी मिलने वाली है या फिर मध्य प्रदेश की सियासत में ही कोई नया समीकरण आकार ले रहा है ?

इस पूरी इनसाइड स्टोरी की अधिक और विस्तृत जानकारी 1 जून के बाद…सामने आएगी। पल-पल बदलते राजनीतिक घटनाक्रम और इस खबर के हर पहलू पर हमारी नजर बनी हुई है।

ब्यूरो रिपोर्ट, सत्यशोधक न्यूज़

SS NEWS MP
Author: SS NEWS MP

आवाज़ सत्य की.....

Leave a Comment