इंदौर में बढ़ती गर्मी को देखते हुए कलेक्टर ने स्कूल और आंगनवाड़ी के समय में किया बदलाव

 

इंदौर में बढ़ती गर्मी को देखते हुए कलेक्टर ने स्कूल और आंगनवाड़ी के समय में किया बदलाव

इंदौर। जिले में लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने स्कूली बच्चों को राहत देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। कलेक्टर शिवम वर्मा ने स्कूलों और आंगनबाड़ियों के समय में बदलाव के आदेश जारी किए हैं।

नए आदेश के तहत अब जिले में कोई भी स्कूल दोपहर 12 बजे के बाद संचालित नहीं होगा। यह फैसला बच्चों को भीषण गर्मी से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है।

आंगनवाड़ी ड़ी केंद्रों के समय में भी परिवर्तन किया गया है। अब ये केंद्र सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक ही संचालित होंगे, ताकि छोटे बच्चों को गर्मी से राहत मिल सके।

प्रशासन ने यह निर्णय मौजूदा तापमान और मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए लिया है। इससे बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को कम करने की कोशिश की गई है। इस फैसले से अभिभावकों को भी राहत मिलेगी, क्योंकि बच्चे अब तेज धूप और गर्मी के बीच स्कूल जाने से बच सकेंगे।

SS NEWS MP
Author: SS NEWS MP

आवाज़ सत्य की.....

Leave a Comment