
क्राइम रिपोर्टर दुर्गेश चंद्रशेखर धुलधोये की खास रिपोर्ट
इंदौर। क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस ने नशे के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए लगभग 121 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “MD” (अंतराष्ट्रीय कीमत करीबन 12,10,000/- रुपए) जप्त करने में सफलता प्राप्त की है
क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी अनुक्रम में क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर तंत्र से सूचना मिलीं थी कि टिगरिया बादशाह रोड, टीसीएस चौराहा से पहले एक व्यक्ति शैलेंद्र चौहान नि. नाहरगढ़,सीतामऊ, मंदसौर बड़ी मात्रा में MD ड्रग्स की डिलीवरी करने आ रहा है।
सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और संदिग्ध की घेराबंदी कर रंगे हाथों अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया
पूछताछ में आरोपी शैलेंद्र चौहान ने इंदौर शहर के नशे के आदि लोगों को सस्ते में मादक पदार्थ खरीदकर बेचना भी स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में अपराध क्रमांक 49/26 धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है, जिसमें विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं तथा अवैध मादक पदार्थों के स्रोतों के सम्बन्ध में पूछताछ की जा रही है
आरोपी शैलेंद्र चौहान पर पूर्व में भी जिला मंदसौर के नाहरगढ़ थाने पर मारपीट संबंधी एक अपराध पंजीबद्ध है









