दिल्ली एयरपोर्ट पर आकासा एयर और स्पाइसजेट के विमान टकराए

दिल्ली एयरपोर्ट पर अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमान टकराए : पार्किंग एरिया में हुआ हादसा, दोनों प्लेन को नुकसान लेकिन यात्री सुरक्षित

 

नई दिल्ली।दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट का विमान अकासा एयर के विमान से टकरा गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरुवार को दोपहर 2 बजे हादसा हुआ।

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट का विमान अकासा एयर के विमान से टकरा गया। घटना गुरुवार दोपहर 2 बजे हुई

जानकारी के मुताबिक अकासा एयर की दिल्ली से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट नंबर QP1406 पार्किंग बे से पुशबैक कर रहा था, तभी लेह से दिल्ली आया स्पाइसजेट का B737-700 विमान टेक्सी वे से गेट की तरफ बढ़ते समय उससे टकरा गया।

हादसे में स्पाइसजेट विमान के राइट विंगलेट टूट गया। वहीं, अकासा के प्लेन के लेफ्ट होरिजोंटल स्टेबलाइजर को नुकसान पहुंचा है। इस घटना के बाद ग्राउंड क्रू ने तुरंत ही दोनों प्लेन के सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से निकाल लिया।

घटना के बाद स्पाइसजेट और अकासा के प्लेन दिल्ली में ही ग्राउंड कर दिए गए हैं, यानी इन्हें अगली उड़ाने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। घटना की जांच की जा रही है।

 

SS NEWS MP
Author: SS NEWS MP

आवाज़ सत्य की.....

Leave a Comment