इंदौर की बालिका ने किया हाईस्कूल परीक्षा में कमाल, प्रदेश में प्राप्त किया नौवाँ स्थान

इंदौर की छात्रा कृष्णा संतोष खाजेकर ने किया दसवीं कक्षा में पूरे जिले में टॉप।

  • प्रदेश में प्राप्त किया नौंवा स्थान
  • शासकीय विद्यालय से पढ़ते हुए पूरे प्रदेश में नाम किया रोशन।

इंदौर। विगत दिनों के माध्यमिक शिक्षा मंडल, म.प्र द्वारा दसवीं कक्षा का परिणाम घोषित किया गया। लड़कियों ने बाज़ी मारते हुए अव्वल स्थान प्राप्त किए हैं।

इंदौर के राजेंद्र नगर में निवास करने वाले संतोष व बबीता खाजेकर की बालिका कृष्णा खाजेकर ने शासकीय कन्या उ.मा. विद्यालय, राजेंद्र नगर से अध्ययन करते हुए जिले में सर्वाधिक 500/491 अंक लाते हुए 98.2% अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने परिवार और विद्यालय का नाम पूरे मध्यप्रदेश में रोशन किया है।

कृष्णा की सफलता की कहानी संघर्षों और संकल्प की मिसाल है, हमारे संवाददाता से बात करते हुए उन्होंने बताया कि उन्होंने नियमित रूप से हर विषय को समान महत्व देते हुए पढ़ाई की एवं सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए रखी।

उनका कहना है कि उन्हें पहले ही पता था कि वे मेरिट सूची में स्थान बनाएंगी उन्होंने अपने प्राचार्य एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन को अपनी सफलता का प्रमुख कारण बताया।

इस सफलता को हासिल करने वाली इंदौर की इस बिटिया को विधायक मधु वर्मा , गोलू शुक्ला ने फोन कर बधाई प्रेषित की एवं उनकी मेहनत की भरपूर प्रशंसा की।

SS NEWS MP
Author: SS NEWS MP

आवाज़ सत्य की.....

Leave a Comment