
भव्यता और सादगी का संगम लिए संपन्न हुआ सामूहिक विवाह।

- मस्ती में झूमते नाचते बाराती बने भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं अन्य दिग्गज भाजपा नेता।
- विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 के विधायक गोलू शुक्ला की अनूठी पहल के दो वर्ष पूर्ण
- अपने जन्मदिन पर बैनर पोस्टर न लगाते हुए गरीब निर्धन परिवारों की बच्चियों के विवाह का किया था संकल्प।
इंदौर। इंदौर के गांधी हॉल में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 के सनातनी विधायक गोलू शुक्ला द्वारा आयोजित सर्वजातिय नि:शुल्क सामूहिक विवाह समारोह सनातन हिंदू परंपराओं एवं पूज्य संतों के आशीर्वाद के साथ अत्यंत भव्य और गरिमामयी रूप से सम्पन्न हुआ। इस समारोह में विभिन्न जातियों के 25 जोड़ों का विवाह पूर्ण विधि विधान से सम्पन्न हुआ।

भव्य बारात, आकर्षक आतिशबाजी, संतों का आशीष और अपनेजनों की स्नेहिल उपस्थिति ने इस आयोजन को विशेष बना दिया। हर पल में उत्सव का उल्लास और संस्कारों की छाप स्पष्ट झलक रही थी।

सबसे भावुक क्षण वह रहा जब नवविवाहित जोड़ों और उनके माता-पिता के चेहरों पर खुशी, संतोष और गर्व एक साथ दिखाई दिए। वह दृश्य वास्तव में हृदय को स्पर्श करने वाला था।

यह आयोजन सामाजिक समरसता, सहयोग और भारतीय संस्कारों की सुंदर अभिव्यक्ति बनकर सभी के मन में एक मधुर स्मृति के रूप में बस गया है।

इस शुभ अवसर पर परम पूज्य संत श्री दादू महाराज जी, प.पू. अण्णा जी महाराज, प.पू. श्री पवनानंद जी महाराज, प.पू. श्री नाना जी महाराज, प.पू. श्री जीतू गुरु जी, प.पू. श्री विवेक बरवै गुरु जी, प.पू. श्री विनीत गुरु जी, कैबिनेट मंत्री श्री तुलसी सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, वरिष्ठ नेता श्री कृष्ण मुरारी मोघे, श्री गोपीकृष्ण नेमा, श्री मुन्ना लाल यादव, श्री जीतू यादव सहित अन्य गणमान्यजन एवं विधानसभा क्रमांक 3 के क्षेत्रवासी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।








