महाराष्ट्र के नासिक में टीसीएस कंपनी में जबरन धर्म परिवर्तन और यौन उत्पीड़न मामले में फरार एचआर मैनेजर निदा खान की लोकेशन का पता चला है। उसके परिवार ने अदालत में एक अर्जी दी है।
नासिक। महाराष्ट्र के नासिक में आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) में जबरदस्ती धर्म परिवर्तन और यौन उत्पीड़न के खुलासे के बाद से वहां की एचआर मैनेजर निदा खान फरार हो गई थी। अब उसकी लोकेशन सामने आ गई है।
‘दबंग मैम’ निदा खान के परिवार के मुताबिक, वह मुंबई में है और प्रेग्नेंट है। इस समय फरार चल रही निदा ने नासिक की एक स्थानीय अदालत में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दी है। उसने अर्जी में अपनी मेडिकल स्थिति को एक मुख्य आधार बनाया है और इसे मुख्य कारक के रूप में पेश किया जा सकता है। अब इस मामले में नया पहलू जुड़ गया है।
नासिक TCS धर्मांतरण केस में नया मोड़, आरोपी निदा खान बोली- मैं प्रेग्नेंट हूं, कोर्ट से मांगी राहत
महाराष्ट्र के नासिक में टीसीएस कंपनी में जबरन धर्म परिवर्तन और यौन उत्पीड़न मामले में फरार एचआर मैनेजर निदा खान की लोकेशन का पता चला है। उसके परिवार ने अदालत में एक अर्जी दी है।
‘दबंग मैम’ निदा खान के परिवार के मुताबिक, वह मुंबई में है और प्रेग्नेंट है। इस समय फरार चल रही निदा ने नासिक की एक स्थानीय अदालत में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दी है। उसने अर्जी में अपनी मेडिकल स्थिति को एक मुख्य आधार बनाया है और इसे मुख्य कारक के रूप में पेश किया जा सकता है। अब इस मामले में नया पहलू जुड़ गया है।
एचआर मैनेजर नहीं टेलीकॉलर थी निदा खान
बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले में नया खुलासा ये भी हुआ है कि निदा खान टीसीएस की नासिक वाली ब्रांच में एचआर मैनेजर नहीं बल्कि एक टेलीकॉलर थी।
सात लोग हो चुके हैं गिरफ्तार
अधिकारी इन दावों की पुष्टि करेंगे, जबकि विशेष जांच दल (SIT) उसे हिरासत में लेने के अपने प्रयास जारी रखे हुए है। पुलिस टीसीएस के नासिक ऑफिस में यौन उत्पीड़न और जबरन धर्म परिवर्तन से जुड़ी नौ शिकायतों की जांच कर रही है। मामले में सात कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें छह पुरुष और एक महिला एचआर हेड शामिल हैं।
क्या है पूरा मामला?
कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों का दावा है कि उनके वरिष्ठ सहकर्मियों ने उनका मानसिक और यौन उत्पीड़न किया और एचआर डिपार्टमें ने उनकी शिकायतों को नजरअंदाज कर दिया। ये घटनाएं फरवरी 2022 और मार्च 2026 के बीच हुईं।