स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर टकराव तेज, ईरान की अमेरिका को चेतावनी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर टकराव तेज, ईरान की अमेरिका को चेतावनी

“नाकेबंदी नहीं हटी तो जवाबी कार्रवाई तय”

 

नई दिल्ली। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर वैश्विक तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच ईरान (Iran) ने अमेरिका (America) को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर समुद्री नाकेबंदी जारी रही तो वह जवाबी कदम उठाएगा।

इस बीच ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने घोषणा की है कि होर्मुज स्ट्रेट में शिपिंग की स्वतंत्रता बहाल करने के लिए एक दर्जन से अधिक देश मिलकर रक्षा मिशन में शामिल होने को तैयार हैं। फ्रांस और ब्रिटेन की अध्यक्षता में पेरिस में 49 देशों की बैठक हुई, जिसमें बहुराष्ट्रीय सुरक्षा ढांचे पर चर्चा की गई।

वैश्विक सुरक्षा मिशन की तैयारी तेज

लंदन और पेरिस में चल रही कूटनीतिक और सैन्य बैठकों में इस रणनीतिक जलमार्ग को सुरक्षित करने की योजना पर मंथन हो रहा है। अगले हफ्ते लंदन में एक सैन्य योजना सम्मेलन भी प्रस्तावित है, जिसमें मिशन की संरचना और देशों की भागीदारी तय की जाएगी। ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी और इटली जैसे देशों ने इस अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया है, क्योंकि होर्मुज वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति का बेहद महत्वपूर्ण मार्ग है।

ईरान का सख्त रुख और शर्तें

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि जलमार्ग को वाणिज्यिक जहाजों के लिए खोला जाएगा, लेकिन ईरानी नियमों के तहत। वहीं ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने स्पष्ट किया है कि सभी जहाजों को गुजरने के लिए अनुमति लेनी होगी। ईरान ने यह भी कहा है कि सैन्य जहाजों के प्रवेश पर रोक रहेगी और केवल तय ईरानी मार्गों से ही नागरिक जहाजों को गुजरने दिया जाएगा।

SS NEWS MP
Author: SS NEWS MP

आवाज़ सत्य की.....

Leave a Comment