
पुलिस कस्टडी में मौत मामले में भागीरथपुरा चौकी प्रभारी और सिपाही सस्पेंड
रिपोर्टर हार्दिक प्रजापत की रिपोर्ट
इंदौर। इंदौर की भागीरथपुरा पुलिस चौकी में बाइक चोरी के आरोप में पकड़े गए 45 वर्षीय रामजी की रविवार दोपहर पुलिस हिरासत में मौत हो गई पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान रामजी ने बाथरूम में जाकर फिनाइल पी लिया आनन फानन में पुलिसकर्मी उसे 7.1 किमी दूर जिला अस्पताल ले गए जहां उसने दम तोड़ दिया मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी ने चौकी प्रभारी और एक सिपाही को सस्पेंड कर न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं।
बाणगंगा पुलिस क़े अनुसार, मृतक रामजी 45 पिता रामचंद्र झा शीतल नगर का रहने वाला था शनिवार को उसे चोरी की एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया था वह अपने कब्जे से मिली चोरी की बाइक के बारे में कुछ नहीं बता रहा था इस लिए रविवार को पुलिस कर्मी उसे पूछताछ के लिए उसके घर भी ले गए थे। वहां से वापस लाकर उसे चौकी पर बैठाया गया दोपहर में उसने प्यास लगने की बात कही पुलिस के मुताबिक, वह पानी पीने के बहाने बाथरूम में गया और वहां रखा फिनाइल पी लिया।
तबीयत बिगड़ने पर पुलिस उसे शाम करीब 6:30 बजे जिला अस्पताल लाई, जहां उसे एमवायएच रैफर किया गया। एमवाय में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एडिशनल डीसीपी अमरिंदर सिंह ने बताया कि मृतक पर पहले से 3 केस दर्ज थे। उसका परिवार से विवाद रहता था और वह उन्हें धमकियां भी देता था।

परिजन का सवाल – 7.1 किमी दूर क्यों ले गए ?
घटना के बाद मृतक के परिजनों और लोगों का गुस्सा फूट पड़ा लोगों ने पुलिस की कार्य प्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए हैं उनका कहना है कि चौकी से जिला अस्पताल की दूरी 7.1 किमी है, जबकि चौकी के पास कई निजी अस्पताल मौजूद थे। पुलिस उसे तुरंत पास के अस्पताल ले जाने के बजाय इतनी दूर क्यों ले गई? समय पर इलाज मिलता तो शायद जान बच सकती थी पूरे मामले की न्यायिक जांच के लिए पत्र लिख दिया गया है। फिलहाल भागीरथपुरा चौकी प्रभारी एसआई संजय धुर्वे और सिपाही योगेंद्र कौरव को सस्पेंड कर दिया गया है। जांच में यदि अन्य पुलिस कर्मियों की भूमिका सामने आती है, तो उन पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी – अमरिंदर सिंह एडिशनल डीसीपी, इंदौर



