
इंदौर। दुर्गेश चंद्रशेखर धुलधोए की खास रिपोर्ट ✍️
भंवरकुआ पुलिस ने कल देर रात एसीपी जूनी इंदौर श्री विजय चौधरी के निर्देशन में विशेष पैदल सर्चिंग ऑपरेशन चलाया जिसमें थाना प्रभारी संतोष दूधी भारी पुलिस बल के साथ भोलाराम मार्ग के सर्वानंद नगर क्षेत्र पहुंचे एवं देर रात घूम रहे 15 से अधिक संदिग्ध असामाजिक तत्वों को क्षेत्र में अशांति फैलाते हुए प्रतिबंधात्मक धाराओं में गिरफ्तार किया
एसीपी जूनी इंदौर श्री विजय चौधरी के अनुसार यह अभियान उन असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाया जा रहा है जो देर रात नशा करके क्षेत्र में वारदात की नीयत से घूमते है जिससे आमजन में डर का माहौल बना रहता है
पुलिस द्वारा 11 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध 151 की कार्रवाई कर जेल भेजा गया है जबकि अन्य नाबालिग युवकों को समझाइश दी गई है
क्षेत्र की शांती भंग करने की अगर की हिमाकत तो नतीजा भुगतने को रहे तैयार अभियान निरंतर जारी रहेगा– एसीपी विजय चौधरी
एसीपी जूनी इंदौर ने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहां है कि अगर किसी ने भी क्षेत्र की शांति भंग की या कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास किया तो नतीजा भुगतने को तैयार रहे, पुलिस का विशेष सुरक्षा और चेकिंग अभियान आगामी त्योहारों और कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए निरंतर जारी रहेगा।
युवक ने खुद को पत्रकार बताकर पुलिस पर जमाई धौंस निकला “फर्जी”
पुलिस के सर्चिंग अभियान के दौरान सर्वानंद नगर क्षेत्र में एक युवक अंधेरे में कैफे की आड़ में खड़ा दिखा जिसकी गतिविधि संदिग्ध नजर आ रही थी
पूछताछ करने पर युवक ने बड़े ही रोबीले अंदाज में धौंस जमाते हुए खुद को एक प्रतिष्ठित न्यूज चैनल का पत्रकार बताया लेकिन जब इससे प्रेस आईडी कार्ड मांगा गया तो जनाब मीडिया से संबंधित एक भी वेध दस्तावेज पुलिस के समक्ष नहीं रख पाए जिसके बाद इस “फर्जी पत्रकार” को पुलिस ने तुरंत हिरासत में लिया।