
- जल संकट के त्वरित समाधान हेतु महत्वपूर्ण चर्चा हुई।
इंदौर। आज इंदौर शहर में उत्पन्न जल संकट एवं पेयजल आपूर्ति से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु रेजिडेंसी में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जल वितरण व्यवस्था को सुचारु करने तथा आवश्यकता पड़ने पर टैंकरों की संख्या बढ़ाने के संबंध में सुझाव एवं निर्देश दिए गए।

इस दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि गर्मी के मौसम में किसी भी क्षेत्र में पेयजल संकट उत्पन्न न हो, इसके लिए टैंकरों के माध्यम से नियमित एवं समयबद्ध जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही जल विभाग एवं संबंधित अधिकारियों को आमजन की शिकायतों का त्वरित निराकरण करने तथा आवश्यकता वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
बैठक में मुख्य रूप से महापौर पुष्यमित्र भार्गव,विधायक रमेश मेंदोला,गोलू शुक्ला,मालिनी गौड़,महेंद्र हार्डिया एवं पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय, ACS अनुपम राजन, कलेक्टर शिवम् वर्मा एवं निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल, सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।



