इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध मादक पदार्थ एमडी के साथ बदमाश को पुलिस ने दबोचा

  • इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस की बड़ी कार्रवाई,
  • अवैध मादक पदार्थ एमडी के साथ बदमाश को पुलिस ने दबोचा
  • फॉर्चूनर कार से करता था एमडी की तस्करी

 

क्राइम संवाददाता दुर्गेश चंद्रशेखर धुलधोए की रिपोर्ट

इंदौर। इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ एमडी के साथ एक बदमाश को धरदबोचा है

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 12 ग्राम अवैध एमडी, मोबाइल फोन, डिजिटल तोल मशीन एवं फॉर्चूनर कार जप्त की है।

आरोपी का नाम नंदकिशोर होरा उर्फ वंश निवासी मुसाखेड़ी इंदौर है जो 12वी कक्षा तक पढ़ा लिखा है और वर्तमान में एक कॉस्मेटिक की दुकान पर कार्य करता था ।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है।

SS NEWS MP
Author: SS NEWS MP

आवाज़ सत्य की.....

Leave a Comment