सम्राट चौधरी होंगे बिहार में नए मुख्यमंत्री, 15 अप्रैल को लेंगे शपथ

पटना। रिकॉर्ड 10 बार बिहार के मुख्यमंत्री रहने के बाद राज्यसभा सांसद बन चुके नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद नए मुख्यमंत्री के लिए नाम घोषित कर दिया गया है.

सम्राट चौधरी होंगे बिहार में नए मुख्यमंत्री।

सम्राट चौधरी बुधवार, 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बिहार के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सबसे चर्चित नेताओं में शुमार सम्राट चौधरी राज्य की नीतीश कुमार की सरकार में सन 2024 में पहली बार और 2025 में दूसरी बार उप मुख्यमंत्री बनाए गए थे। बिहार की राजनीति के सभी ध्रुवों की सियासत के अनुभवी सम्राट चौधरी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सदस्य के रूप में अपनी यात्रा शुरू की थी. बाद में वे जनता दल यूनाईटेड (जेडीयू) और फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में पहुंचे.

मजबूत राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले परिवार में 16 जनवरी 1968 को मुंगेर जिले के लखनपुर गांव में जन्मे 58 वर्षीय सम्राट के पिता शकुनी चौधरी बिहार के जानेमाने समाजवादी नेता थे और केंद्रीय मंत्री भी रहे थे।

सम्राट चौधरी को राकेश कुमार के नाम से भी जाना जाता है।

 

SS NEWS MP
Author: SS NEWS MP

आवाज़ सत्य की.....

Leave a Comment