
- इलाज के लिए मुस्कुराते हुए दिल्ली हुए रवाना हुए सुमित मिश्रा
- जांच के बाद दिल्ली में होगा आगामी इलाज
इन्दौर। भाजपा के नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा की बुधवार रात तबियत बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें विशेष जुपिटर अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां जांच के बाद उनकी हार्ट की तीन धमनियों में ब्लाकेज बताए गए। जिसके बाद परिजनों ने उनका आगामी इलाज दिल्ली में करवाने का फैसला लिया। जिसके बाद आज सुबह वे विमान से वे दिल्ली रवाना हुए।
सुमित मिश्रा की कल हुई एंजियोग्राफी में जब मल्टीपल ब्लाकेज निकले तो डॉक्टर और परिजनों ने आपस में चर्चा कर एंजियोप्लास्टी दिल्ली में करवाने का निर्णय लिया। आज सुबह सुमित मिश्रा और उनके परिजन आगामी इलाज के लिए दिल्ली रवाना हुए। फ्लाइट में मिश्रा मुस्कुराते रहे और फोटो खिंचवाने के लिए वी का साइन बनाया। मिश्रा आगामी इलाज दिल्ली के एस्कॉर्ट अस्पताल में होगा। उल्लेखनीय है कि दिल्ली के एक नाम डॉक्टर द्वारा मिश्रा का इलाज किया जाएगा।



