जबलपुर क्रूज हादसा : 9 लोगों की मौत के बाद पायलट और अन्य कर्मचारी बर्खास्त

जबलपुर क्रूज हादसा : 9 लोगों की मौत के बाद पायलट और अन्य कर्मचारी बर्खास्त

जबलपुर। जबलपुर के बरगी बांध में गुरुवार शाम को आए तूफान के दौरान एक क्रूज नाव पलटने से नौ लोगों की मौत हो गई और 28 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। मध्य प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को इस हादसे के बाद क्रूज के पायलट, हेल्पर और टिकट काउंटर प्रभारी को बर्खास्त कर दिया है।

एक अधिकारी ने बताया कि लापरवाही के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है।

क्रूज पायलट महेश पटेल, हेल्पर छोटेलाल गोंड और टिकट काउंटर प्रभारी बृजेंद्र की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।

प्रमुख कार्रवाईयाँ :

बर्खास्तगी : पायलट महेश पटेल, हेल्पर छोटेलाल गोंड और टिकट काउंटर इंचार्ज बृजेंद्र को नौकरी से निकाल दिया गया है।

निलंबन (सस्पेंशन) : होटल मैकल रिसॉर्ट और बोट क्लब बरगी के मैनेजर सुनील मरावी को कथित लापरवाही के लिए निलंबित कर दिया गया है।

तबादला और जांच : क्षेत्रीय प्रबंधक (Regional Manager) संजय मल्होत्रा का तबादला भोपाल स्थित पर्यटन विभाग मुख्यालय कर दिया गया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

घटना का विवरण : गौरतलब है कि जबलपुर जिले में नर्मदा नदी पर बने बरगी बांध में गुरुवार शाम को एक क्रूज नाव अचानक आए तूफान की चपेट में आकर पलट गई थी। इस दर्दनाक हादसे में नौ लोगों ने अपनी जान गंवा दी, जबकि बचाव दल ने 28 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया।

SS NEWS MP
Author: SS NEWS MP

आवाज़ सत्य की.....

Leave a Comment