
संस्था वाघिणी ने किया इंदौर की समस्त मराठी भजनी मंडलियों का सम्मान समारोह आयोजित
इंदौर। संस्था वाघिणी द्वारा इंदौर की समस्त मराठी भजनी मंडलियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, दीप प्रज्वलन सुश्री विनिता धर्म जी, श्री प्रमोद बंडी जी और योगाचार्य श्री जोशी जी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम मे 100 से अधिक भजन मंडळीयों के प्रतिधियों को स्मृति चिन्ह सम्मान स्वरूप भेंट किए गए।
कार्यक्रम में अतिथि स्वागत संस्था वाघिणी की संचालिका श्रीमती अनुजा प्रशांत पंडित द्वारा किया गया

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जितू जीराती जी, पार्षद एवं जोन अध्यक्ष श्री प्रशांत बडवे जी, सुश्री सुधा सुखयानी जी, नगर मंत्री भाजपा श्रीमती स्वाती काशीद जी, प्रेम व्यास जी, श्री निलेश चौधरी जी, श्री महेश चौधरी जी ,श्री अपूर्व भोगले जी, श्री मोहन सिंह पटेल जी,श्री मंगेश भागवत, श्री नकुल उपासनी जी श्री मधुमंगल जोशी जी, पत्रकार बालकृष्ण मुले जी, श्री सुनील धर्माधिकारी जी, समीर पानसे जी, सुनील देशपांडे जी,श्री मनोहर करंबेलकर काका, श्री कमल वर्मा जी, श्री मिथुन पवार जी, कपिल गौर जी, श्री डॉ भूषण फूशे जी, सौ.माधवी तिजारे जी, श्रीमती रचना विप्रदास जी, श्रीमती निवेदिता अमीन जी, श्रीमती निमिषा पराड़कर जी, सौ.सोनाली बोकिल जी, श्रीमती अर्चना भीसे जी और अनन्य मातृशक्ति और गणमान्य उपस्थित थे
कार्यक्रम का संचालन सौ. तन्वी पंडित भाटवडेकर ने किया
कार्यक्रम की विशेषता ये रही कि 500–700 मातृशक्तियों ने लगन से और मगन होकर, भक्ति में लीन हो कर गया एक साथ एक ही भजन “हरी म्हणा कुणी गोविंद म्हणा” का गायन भी किया।

कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम के गायन से किया गया डॉ.सौ.शुभांगी शिरढोंकर ताई जी ने संपूर्ण पांच कडवे गाये और अंत में आभार संस्था की ओर से श्री अजय मस्तुद ने माना।




