भाजपा शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा की तबीयत बिगड़ी

  • भाजपा शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा की तबीयत बिगड़ी, जांच में हुआ हृदय में ब्लॉकेज का खुलासा, डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह

 

  • बेचैनी और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते सुमित नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अस्पताल पहुंचे थे

इंदौर। भाजपा शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें शहर के जुपिटर अस्ताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में जांच के दौरान उनके हृदय में कुछ ब्लॉकेज होने की जानकारी सामने आई है।

सूत्रों के अनुसार, हाल ही में बेचैनी और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते सुमित मिश्रा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अस्पताल पहुंचे थे। चिकित्सकों ने उनका टीएमटी परीक्षण किया, जिसमें हृदय में ब्लॉकेज के संकेत मिले। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें एंजियोप्लास्टी कराने की सलाह दी है।

सुमित मिश्रा के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलते ही भाजपा नेताओं और समर्थकों में चिंता का माहौल बन गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक रमेश मेंदोला तथा महेंद्र हार्डिया सहित कई नेता अस्पताल पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

एक दिन पहले ही महापौर पुष्यमित्र भार्गव और विधायक महेंद्र हार्डिया की चर्चित मुलाकात के दौरान सुमित मिश्रा पूरी सक्रियता से मौजूद रहे थे। अपने मृदुभाषी स्वभाव के कारण सभी में लोकप्रिय सुमित मिश्रा के स्वास्थ्य को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में चिंता है।

 

SS NEWS MP
Author: SS NEWS MP

आवाज़ सत्य की.....

Leave a Comment