
इंदौर- हे राम! शराब के क्वार्टर के लिए दोस्त की सिर कुचलकर कर दी थी हत्या
लसुड़िया पुलिस ने किया मामले का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
संवाददाता हार्दिक प्रजापत की रिपोर्ट
इंदौर। इंदौर के लसूडिया पुलिस ने बीते दिन हुए अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए उज्जैन के रहने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है।
जिससे पूछताछ में खुलासा हुआ कि केवल शराब के आधे क्वार्टर के लिए हत्याकांड की घटना को अंजाम दिया गया था।
मृतक आरोपी को रास्ते में मिला और शराब पिलाने के लिए जीद कर रहा था और गाली गलौज करने से मना किया तो विवाद हुआ और उसके बाद में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया।
डीसीपी प्रतीक कुमार के मुताबिक अज्ञात युवक का शव रोड किनारे मिला था जिसकी जांच की गई तो पता चला कि उसका नाम कड़वा पिता राजाराम दागोडे निवासी भीकनगांव जिला खरगोन के रहने वाले के रूप में हुई
पुलिस द्वारा आसपास लगे हुए सीसीटीवी फुटेज जांचे गए तो वारदात स्थल से करीबन 3 किलोमीटर दूर शराब की दुकान में मृतक को उसका साथी प्रमोद पिता फूलचंद वेद उम्र 25 वर्षीय निवासी लोहिया कॉलोनी का रहने वाला है
वह पिछले कुछ वर्षों से उज्जैन से इंदौर में रह रहा था वारदात को लेकर बताया जा रहा है कि मृतक कड़वा शराब की दुकान पर मौजूद था आरोपी प्रमोद वहीं पर उसे मिला था,जिस पर से मृतक ने शराब पिलाने के लिए उससे जिद करने लगा और अपशब्दों का उपयोग किया इसके बाद आरोपी ने कहा कि चल मैं तुझे अपना आधा क्वार्टर पिला दूंगा और कुछ दूरी पर ले जाकर पत्थर से सिर कुचल कर उसकी हत्या की घटना को अंजाम दे दिया
मामले में पुलिस ने तमाम सीसीटीवी फुटेज और सबूत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ की जा रही है
साथ ही उसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है मृतक और आरोपी दोनों आसपास के ही रहने वाले हैं और पुराने परिचित है और आए दिन दोनों एक साथ शराब पीने के भी आदि थे।



