
- इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में पुलिस आरक्षक ने की आत्महत्या
- सरकारी आवास में फांसी का फंदा लगा कर की जीवन लीला समाप्त
संवाददाता दुर्गेश चंद्रशेखर धुलधोए की ख़ास रिपोर्ट
इंदौर। इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र से आत्महत्या का बड़ा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है,जहां यातायात एसीपी जोन 1 के मुंशी पद पर पदस्थ पुलिस आरक्षक अंकित तोमर ने अपने सरकारी आवास पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली
मृतक अंकित 2018 में पुलिस विभाग में पदस्थ हुए थे वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बागपत के रहने वाले थे
अंकित का चयन हाल हीं में दिल्ली पुलिस में हुआ था। वे 4 से 5 महीने के अंतराल में दिल्ली पुलिस ज्वॉइन करने वाले थे, वे बीती रात को तकरीबन 10:00 बजे के आसपास ड्यूटी समाप्त कर घर लौटे थे
फिलहाल पुलिस को घटनास्थल से किसी तरह का सुसाइड नोट या अन्य वस्तु अभी तक नहीं मिली है, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा मोबाइल फोन और अन्य सामग्री जप्त की गई है
पुलिस टीम द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है



