म.प्र अनुसूचित जाति आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने किया पदभार ग्रहण।

 

भोपाल। म.प्र अनुसूचित जाति आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ कैलाश जाटव का पदभार ग्रहण समारोह गरिमापूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ।

राजीव गांधी परिसर,श्यामला हिल्स भोपाल स्थित आयोग कार्यालय में आयोजित किया गया पदभार ग्रहण समारोह  मध्यप्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, कैबिनेट मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह, राज्य मंत्री श्री डॉ गौतम टेटवाल,राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, देवास सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी जी, भोपाल दक्षिण पश्चिम विधानसभा के वरिष्ठ विधायक श्री भगवानदास सबनानी, भोपाल नगर निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी जी सहित मध्यप्रदेश के सभी जिलों से पधारे वरिष्ठ नेताओं और सैकड़ों की तादाद में इक्कठा हुए देवतुल्य कार्यकर्ताओं व परिवारजनों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के समापन पर आयोग अध्यक्ष डॉ कैलाश जाटव ने सभी पधारे अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “आप सभी का सहयोग और समर्थन मुझे अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभाने के लिए प्रेरित करता है। आप सभी को पूर्ण रूप से भरोसा दिलाता हूं आयोग के माध्यम से अनुसूचित जाति वर्ग के अधिकारों की रक्षा और उनके उत्थान के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे। समारोह में आप सभी बड़ी संख्या में उपस्थिति हुए यह मेरे लिए आपका सम्मान और विश्वास का प्रतीक हैं।”

SS NEWS MP
Author: SS NEWS MP

आवाज़ सत्य की.....

Leave a Comment