
इंदौर भंवरकुआ पुलिस ने लगभग 400 सीसीटीवी फुटेज चेक कर 24 घंटे में शातिर बदमाश को दबोचा
बदमाश ने शादी समारोह के दौरान गार्डन की पार्किंग में खड़ी कार के कांच तोडकर दिया था चोरी की वारदात को अंजाम
क्राइम संवाददाता दुर्गेश चंद्रशेखर धुलधोए की रिपोर्ट
इन्दौर। इंदौर पुलिस ने एक बार फिर मुस्तैदी दिखाते हुए भंवरकुआं थाना क्षेत्र में मैरिज गार्डन के बहार हुई चोरी का खुलासा किया है
फॉर्चूनर कार का कांच तोड़कर लाइसेंसी पिस्टल एवं नकदी चुराने वाले शातिर बदमाश को पुलिस ने तकरीबन 400 सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर गिरफ्तार किया है।
आरोपी के कब्जे से पुलिस ने चोरी की गई पिस्टल, 7 जिंदा कारतूस सहित लाख रुपए नकदी एवं घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक जप्त की है.
बीती 27 अप्रैल को फरियादी केशव सोनी भवरकुआं थाना क्षेत्रांतर्गत स्थित मल्हार गार्डन में शादी समारोह में शामिल हुए थे इसी दौरान उनकी कार का शीशा तोड़कर बैग चोरी कर लिया था जिसमें लायसेंसी पिस्टल एवं नकदी रखी थी
फरियादी की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लगभग 400 सीसीटीवी फुटेज़ खंगाल कर महज 24 घंटे में ही आरोपी सलमान खान पिता रुपेन्द्र दमोडे उम्र 30 साल निवासी माँ भगवती नगर मूसाखेडी,इंदौर को गिरफ्त में ले लिया ।
पुलिस के अनुसार सलमान आदतन अपराधी है जिसके विरुद्ध शहर के अन्य थानों में पूर्व से ही आपराधिक प्रकरण दर्ज है।



