पत्रकार को रास्ते में रोककर हत्या की धमकी, पुलिस ने गंभीर धाराओं में किया मामला दर्ज

  • भवरकुआं थाना क्षेत्र से सामने आया सनसनीखेज मामला,
  • टुच्चे गुंडे ने रास्ता रोक पत्रकार को दे डाली हत्या की धमकी,
  • पुलिस ने गंभीर धाराओं में किया मामला दर्ज

इंदौर। भवरकुआं थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया जहां देर रात कवरेज कर घर लौट रहे पत्रकार को क्षेत्र के ही एक ग़टरछाप गुंडे ने रास्ता रोककर हत्या की धमकी दे डाली।

पत्रकार दुर्गेश धुलधोए ने बताया कि वे एक रीजनल चैनल मैं क्राइम बीट के रिपोर्टर है कल देर रात वे नवलखा क्षेत्र से न्यूज कवर कर अपने घर लौट रहे थे।

तभी राजीव गांधी वाइन शॉप के पास दो एक्टिवा सवार युवकों ने उनकी बाइक को रोका और बेवजह गाली गलौज और हाथपाई करने लगे जब दुर्गेश ने इस बात का विरोध किया तो एक गटरछाप ने कहां की उसका नाम “ललित उर्फ लल्ला पिता हीरालाल निर्गुड़े निवासी बंशीलाल कॉलोनी पिपल्याराव है और वो थाना भंवरकुआ का सूचीबद्ध गुंडा है और मुझ पर 45 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज है और विधायक मनोज पटेल का खास पट्ठा है”

पत्रकार दुर्गेश धुलधोए ने युवकों से बेवजह विवाद करने का कारण पूछा तो युवक कहने लगे कि उन्हें बदमाशी का शौक है और वे इसी तरह राह चलते लोगों को रोक कर डराते धमकाते है

 

इसी वार्तालाप की बीच अचानक पुलिस की डायल 112 एफआरवी वाहन को सामने से आता देख इन छपरी गुंडों ने गाड़ी स्टार्ट की और दुम दबाकर भाग खड़े हुए।

घटना के बाद पत्रकार दुर्गेश धुलधोए तुरंत भंवरकुआ थाने पहुंचे और मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी। जिस पर बिना देर किया पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है

थाना प्रभारी संतोष दूधी एवं टुआईसी नीलमणि ठाकुर ने की त्वरित कार्रवाई, पुलिस कर रही जिलाबदर की तैयारी

घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी संतोष दूधी एवं टुआईसी नीलमणि ठाकुर तुरंत हरकत में आए और मामले को गंभीरता से लेते हुए इस गटरछाप गुंडे के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना में लिया।साथ ही इस अपराध के बाद अब इस टुच्चे गुंडे लल्ला के ऊपर जिलाबदर की कार्रवाई करना भी सुनिश्चित किया जा रहा है।

SS NEWS MP
Author: SS NEWS MP

आवाज़ सत्य की.....

Leave a Comment