
- इंदौर भवरकुआं थाना क्षेत्र से सामने आया होस्टल संचालक को धमकाने का सनसनीखेज मामला
- मूल निवासी जबलपुर विवेक गणवीर ने अन्य साथियों के साथ मिलकर होस्टल संचालक सुशील परिहार को सरेआम दे डाली हत्या की धमकी
- युवक ने कहा ” जबलपुर एवं इंदौर के नामी सूचीबद्ध बदमाशों से है संबंध, बात ना मानने पर नतीजा भुगतने को रहे तैयार”
इंदौर। इंदौर के भंवरकुआ थाना क्षेत्रांतर्गत सर्वानंद नगर से युवक द्वारा होस्टल संचालक को सरेआम हत्या की धमकी देने का मामला सामने आया है।
होस्टल संचालक सुशील परिहार ने बताया कि उन्हीं के होस्टल में कुछ महीनों पूर्व से ही विवेक गणवीर मूल निवासी जबलपुर किराए से रह रहा था। विवेक को अपने घर जाना था इसलिए वह होस्टल का रूम छोड़ना चाहता था जिसके चलते विवेक ने सुशील से एडवांस डिपॉजिट वापस मांगा तो सुशील ने भी हॉस्टल के नियमों के मुताबिक एडवांस डिपॉजिट होस्टल का रूम निरीक्षण करके लौटाने कि बात कही कि जैसा दिया था वैसा ही प्राप्त हो रहा है या नहीं।

यह सुनते ही विवेक भड़क गया और बदसलूकी करने लगा और धमकाते हुए सुशील से कहा की रूम में तोड़फोड़ हुई या नहीं हुई ये उसकी समस्या नहीं है।
जिस पर सुशील ने कहां की उसे होस्टल का पूरा मेंटनेंस मैनेज करना पड़ता है बिना रूम चेक किए एडवांस वापस नहीं किया जाएगा। जब रूम चेक किया गया तो कमरे और वाश रूम में तोड़फोड़ मिली जिसका वीडियो भी मौजूद है कमरे की हालत देख सुशील ने विवेक को मौके पर बुलाकर रूम की हालत दिखाई।
कमरे में पहुंचते ही विवेक ने सुशील से हाथापाई शुरू कर दी और कहने लगा कि “मुझे मेरा एडवांस अभी चाहिए नहीं तो तू मुझे जानता नहीं है मेरे संपर्क इंदौर एवं जबलपुर के लिस्टेड गुंडों से है जो मेरी एक आवाज पर तेरी हत्या कर देंगे” यह सुनकर सुशील ने मौके से निकलना उचित समझा और वहां से निकलकर और घटना की जानकारी अपने अन्य साथियों को दी।
तत्पश्चात उनके द्वारा विवेक गणवीर के विरुद्ध शिकायती आवेदन थाना भंवरकुआ दिया गया और पुलिस से मामले में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की मांग की गई।


