केरल को मिला नया मुख्यमंत्री, वीडी सतीशन बने विधायक दल के नेता

केरल। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद से मुख्यमंत्री पद को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही थीं, जिन पर अब विराम लग गया है।

वी.डी. सतीशन को कांग्रेस ने केरल का नया मुख्यमंत्री घोषित कर दिया है। 

साल 2021 में विपक्ष के नेता बनाए गए वीडी सतीशन ने विपक्ष में रहते हुए लगातार जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाया। उनकी सक्रिय राजनीति, जनसंपर्क और संगठन में मजबूत पकड़ को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है।

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के कई विधायक के.सी. वेणुगोपाल के समर्थन में थे, लेकिन पार्टी हाईकमान ने संगठन और जनता के मूड को प्राथमिकता देते हुए सतीशन को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चुनावी जीत में सतीशन की भूमिका अहम रही। उनकी जनप्रिय छवि, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं का समर्थन और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए कांग्रेस ने उन्हें राज्य की कमान सौंपने का फैसला लिया।

SS NEWS MP
Author: SS NEWS MP

आवाज़ सत्य की.....

Leave a Comment