
इंदौर ब्रेकिंग : खजराना पुलिस द्वारा 24 घंटे मे पुलिस रिमांड के आरोपी अमान से बैकट्रैकिंग पूछताछ कर नशे की सौदागर फिरदौस पर कसा शिकंजा।
एक दिन पहले 11 ग्राम से अधिक एमडी ड्रग्स मे आरोपी अमान को किया था गिरफ्तार जिससे बैकट्रैकिंग पर फिरदौस नामक महिला से 15 ग्राम से अधिक एमडी ड्रग्स कीमती 1 लाख 50 हजार रु. से अधिक की विधिवत जप्त
ड्रग्स सप्लाई करने वाला राजस्थान चित्तौड़ निवासी नारायण चौहान को भी त्वरित कार्यवाही कर रेलवे स्टेशन से खजराना पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार
इंदौर। नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस मे खजराना पुलिस का पुनः प्रभावी प्रहार मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स के साथ 03 आरोपी गिरफ़्तार।

नशे की लत पूरी करने ओर जल्दी पैसे कमाने की नियत से सस्ते दामों में खरीदकर महंगे दामों में बेचती थी अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स।

आरोपीयों से अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स की तस्करी (खरीदी–बिक्री) के अन्य साथियों के संबंध में पुलिस रिमांड प्राप्त कर की जा रही हे पूछताछ।




