
- इंदौर M.Y. अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन का ज्ञापन
- लंबित मांगों पर जताई नाराजगी
संवाददाता हार्दिक प्रजापत की रिपोर्ट
इंदौर। इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि उनकी कई मांगें वर्षों से लंबित हैं, जिनके निराकरण के लिए शासन और संबंधित विभागों से लगातार अनुरोध किया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
इसके चलते नर्सिंग संवर्ग में असंतोष का माहौल बना हुआ है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि अस्पताल परिसर में नर्सिंग स्टाफ के साथ चोरी की घटनाएं सामने आई हैं।
इस पर उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और वर्तमान पार्किंग कंपनी को हटाने की मांग की है।
इसके अलावा अन्य समस्याओं के समाधान को लेकर भी एसोसिएशन ने डीन को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की है।



