इंदौर – जन्मदिन पर नए कपड़ों के लिए पिता ने नहीं दिए पैसे, तो नाबालिग छात्रा ने लगाई फांसी

इंदौर- जन्मदिन पर नए कपड़ों के लिए पिता ने नहीं दिए पैसे, तो नाबालिग छात्रा ने लगाई फांसी

छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र से सामने आत्महत्या का सनसनीखेज़ मामला

 

क्राइम संवाददाता दुर्गेश चंद्रशेखर धुलधोए की रिपोर्ट

इंदौर। इंदौर के छोटी ग्वालटोली क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने अपने जन्मदिन से महज कुछ घंटे पहले मौत को गले लगा लिया।

छात्रा अपने जन्मदिन पर नए कपड़े खरीदने के लिए पिता से 5 हजार रुपये की मांग कर रही थी लेकिन आर्थिक तंगी के चलते पिता द्वारा कम पैसे दिए जाने से वह नाराज थी। पुलिस के अनुसार वंशिका पिता मिश्रीलाल बरोले (16) कक्षा 11वीं की छात्रा थी, उसका गुरुवार को जन्मदिन था।

अपने इस खास दिन के लिए वह नए कपड़े खरीदना चाहती थी, जिसके लिए उसने बुधवार को अपने पिता से7 5 हजार रुपये मांगे थे।

वंशिका के पिता पेशे से ऑटो मैकेनिक हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत नहीं है। उन्होंने अपनी असमर्थता जताते हुए वंशिका को 3 हजार रुपये दिए और कहा कि फिलहाल उनके पास इतने ही पैसे हैं।

पिता की इस बात से वंशिका काफी नाराज हो गई थी। बुधवार को परिवार में एक शादी का कार्यक्रम था। वंशिका की मां, बहनें और परिवार के अन्य सदस्य उस शादी में शामिल होने गए थे, लेकिन नाराजगी के चलते वंशिका ने जाने से साफ इनकार कर दिया और घर पर ही रुक गई।

जब रात में परिवार के सदस्य शादी से वापस लौटे, तो घर के भीतर का नजारा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। वंशिका घर में फंदे पर लटकी हुई मिली।

परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घर में जिस दिन बेटी का जन्मदिन मनाया जाना था, वहां उसकी मौत की खबर से मातम पसर गया है। परिजनों ने रोते हुए पुलिस को बताया कि वह अपने जन्मदिन को लेकर उत्साहित थी और कपड़े खरीदने की जिद कर रही थी, लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि वह इतना आत्मघाती कदम उठा लेगी।

SS NEWS MP
Author: SS NEWS MP

आवाज़ सत्य की.....

Leave a Comment